Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

झीलों के शहर में आपका स्वागत है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री खट्टर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खजुराहो सांसद  वी.डी. शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर का बुके देकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया और निवास कार्यालय कक्ष से बड़ी झील के सौंदर्य का अवलोकन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह झील ही भोपाल की सबसे बड़ी पहचान है। झीलों के शहर में आपका स्वागत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर के भोपाल प्रवास को स्मरणीय बताया और प्रतीक स्वरूप उन्हें राजा भोज की प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया।

446 Views
What do you think?

Leave a Reply