Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार

1 min read
Text Size:

   खरगोन:-  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्य को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसख्यक कल्याण जिला खरगोन का आहरण संवितरण अधिकार सहित अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसख्यक कल्याण श्रीमती ईतिशा जैन को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसख्यक कल्याण विभाग भोपाल द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है और उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। जिसके कारण कलेक्टर द्वारा श्रीमती ईतिशा जैन का प्रभार हटाकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्य को सौंपा गया है। श्रीमती ईतिशा जैन को कलेक्ट्रेट खरगोन में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

420 Views
What do you think?

Leave a Reply