Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आईटीआई में रोजगार मेला आज  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 13 फरवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है।

357 Views

Leave a Reply