Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

डॉ. अंबेडकर के अपमान के लिए जीतू से माफी मंगवाएं राहुल गांधी : सीएम यादव

2 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा की। कांग्रेस की महू यात्रा को लेकर सीएम ने कहा कि बाबा साहब के अपमान के राहुल गांधी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहे वो माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करें। जीतू पटवारी को बोलना चाहिए राहुल जी माफ कर दो। सीएम ने कहा कि बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया, कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया है। नेहरु जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया। बाबा साहब को कदम-कदम पर लज्जित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए, उसके बाद संविधान यात्रा निकाले।
कांग्रेस करती है बुजुर्गों का अपमान
मुख्यमंत्री यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नाराजगी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही अपने बुजुर्गों का अपमान करना है। दोनों वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं तो कांग्रेस को विचार करना चाहिए। सीताराम केसरी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्त धोती खोलने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया हैं। मनमोहन सिंह के कैबिनेट के कागज छीनकर फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल अपने पार्टी के किए गलतियों के लिए पहले माफी मांगे फिर यात्रा निकाले।
आप भी रही निशाने पर
मुख्यमंत्री ने दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली व हरियाणा में कांग्रेस और आप ने गठबंधन किया। अब दिल्ली विधाानसभा चुनाव में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मैं पहले ही कहता था कि कांग्रेस किसी पार्टी को सहन नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी की दुर्गति होगी। साथ ही कांग्रेस से आप का रिश्ता जल्दी खत्म होगा।
मप्र में बनेगा कृष्ण तीर्थ स्थल
सीएम यादव ने कहा कि- प्रदेश में जहां-जहां श्रीकृष्ण के कदम पड़े, उसे तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे। महाकाल लोक की तरह उज्जैन, अमझेरा और जानपांव में कृष्णलोक बनेगा। मथुरा की तरह मध्यप्रदेश में कृष्ण तीर्थ स्थल बनाएंगे।
कांग्रेस किसी पार्टी को सहन नहीं कर सकती, किया प्लास्ट पैक का शुभारंभ
इससे पहले सीएम ने इंदौर में चार दिवसीय प्लास्ट पैक 2025 का शुभारंभ किया। इसका आयोजन इंडियन प्लास्ट पैक फोरम ने किया है। इसमें प्लास्टिक उद्योग से जुड़ी 400 से ज्यादा कंपनियों के 2 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट प्रदर्शनी में रखे गए हैं।

245 Views
What do you think?

Leave a Reply