Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक हुई

1 min read
Text Size:

निसंतान दंपतियों की सुविधा के लिये राज्य समुचित प्राधिकारी एआरटी एवं सरोगेसी समिति का होगा गठन

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मंत्रालय भोपाल में राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टैक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड द्वारा राज्य स्तर पर आवेदित सरोगसी प्रकरणों पर समुचित विचार कर यथोचित निर्णय लिया गया।

राज्य एसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक स्थापित प्रावधान अनुसार प्रत्येक चार माह में की जाती है। निसंतान दंपतियों की सुविधा एवं विनियामक प्रावधान को दृष्टिगत रखते हुए राज्य समुचित प्राधिकारी एआरटी एवं सरोगेसी के गठन के आदेश दिए गए। समिति सरोगेसी आवेदन राज्य स्तर पर प्राप्त होते ही तकनीकि एवं विधिक विशेषज्ञों का अभिमत प्राप्त कर, सरोगेसी की अनुमति के समुचित निर्णय लेने के लिये सक्षम होगी। बैठक में विधानसभा सदस्य श्रीमती प्रियंका मीणा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, संचालक एमसीएच डॉ. अरुणा कुमार, वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. प्रज्ञा तिवारी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ शामिल रहे।

227 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply