Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

ट्रांसमिशन लाइन की ट्रिपिंग रोकने करें समुचित कार्यवाही : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

2 min read
Text Size:

भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइनों में होने वाली ट्रिपिंग को रोकने के लिये समुचित कार्य-योजना बनाकर कार्यवाही करें। मंत्री श्री तोमर ने विद्युत ट्रांसमिशन कम्पनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर समय-सीमा में सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल द्वारा ब्यावरा-भोपाल के मध्य रामगंज मण्डी से भोपाल तक नई रेलवे लाइन निर्माण के कारण विभिन्न 220 और 132 के.व्ही. लाइनों के विस्थापन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्य समय-सीमा में करें, जिससे रेलवे के कार्य में बाधा नहीं आये। मेट्रो रेल कार्य भोपाल और इंदौर के कारण मौजूदा लाइनों के मार्ग परिवर्तन के संबंध में भी चर्चा की।

मंत्री श्री तोमर ने विभिन्न योजनाओं में प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में एमडी ट्रांसको सुनील तिवारी ने बताया कि अति उच्च दाब लाइनों में होने वाली ट्रिपिंग को कम करने के लिये डिस्क इंसुलेटर बदलने और टॉवरों पर अतिरिक्त अर्थिंग का कार्य करने के साथ ही टॉवरों में वर्ष-2025 में लगभग 40 हजार बर्ड गार्ड और मंकी गार्ड लगाने का लक्ष्य है। जनवरी-2024 से दिसम्बर-2024 तक 23 हजार 59 बर्ड गार्ड लगाये जा चुके हैं।

वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिये पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा लगभग 700 एमवीए की अधिकतम माँग अनुमानित की गयी है। इसकी पूर्ति के लिये 185 करोड़ के ट्रांसमिशन कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। बैठक में एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनय द्विवेदी, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी क्षितिज सिंघल, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी सुश्री रजनी सिंह और ओएसडी ऊर्जा विभाग विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

250 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply