Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

2 min read
Text Size:

 गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

बैतूल : जिले में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां व इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       कलेक्टर सूर्यवंशी ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रस्तुत की जाने वाली अनेक विभागों की झांकी के लिए झांकी बनाने के पूर्व थीम अनुमोदित कराने के लिए कहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि, जल संसाधन, सामाजिक न्याय, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अनेक विभागों द्वारा उपलब्धियों को दर्शाती एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करती चलित झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

       बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन स्थल एवं आयोजन के विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस ग्राउंड में किया जाएगा। जिसमें स्थल की साफ, सफाई, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, मुख्यमंत्री जी के भाषण की प्रति, प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, बेरिकेडिंग व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, परेड, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की विभिन्न विभागों के माध्यम से की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अक्षत जैन, अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply