Skip to content
Monday, 2 November 2026
मध्य प्रदेश

40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

3 min read
Text Size:

 

– कुछ दिन पूर्व महिला ने एक युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत, जिसकी पुलिस कस्टडी में हो गई थी मौत

अनोखा तीर, सतवास। स्थानीय थाने में पुलिस कस्टडी में मौत के बाद एक नया मोड़ सामने आया है। अब एक महिला ने उसके ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल सतवास वार्ड नंबर 10 में रहने वाली जिस महिला की मौत हुई है। उसकी शिकायत पर पिछले दिनों पुलिस ने मुकेश नामक युवक को पुछताछ केलिए सतवास थाने में बुलाया था। इस दौरान युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसके बाद सतवास थाने के सामने मृतक मुकेश के परिजनों के द्वारा भारी हंगामा प्रर्दशन भी किया गया था और उस वक्त मामले में देवास एसपी पुनीत गेहलोद द्वारा सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही बताया गया था कि युवक ने आत्महत्या की थी। अब जिस महिला की मौत हुई है उसको लेकर सतवास थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गौरव नागावत द्वारा बताया गया कि महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का नाम रुकसाना बी पति रहीश पठान उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है, जो सतवास के वार्ड 10 की निवासी थी। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कन्नौद ले जाया गया। जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

महिला की मौत के बाद उसके पति रहीश पठान और बेटी मुस्कान ने बताया कि मृतक मुकेश की मौत के बाद से पुलिस द्वारा हमारे घर के बाहर निगरानी रखी जा रही थी और मोहल्ले वालों से हमारे बारे में पूछताछ की जा रही थी। जिस वजह से महिला रुकसाना ने 10 दिनों से खाना पीना भी छोड़ रखा था। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या शिकायत से संबंधित किसी घटना ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर तो नहीं किया है। वहीं एसडीओपी केतन अडलक ने इस मामले में मिडिया से बात करते हुए बताया कि आज थाने में 11.30 को सूचनाकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उसकी मां के द्वारा घर में फांसी लगा ली गई। उक्त सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर उसकी जांच की जा रही है। अभी जांच का विषय है क्योंकि घटना आज की है तो परिजनों के कथन लेकर उसके संबंध में जांच की जा रही है।

485 Views
What do you think?

Leave a Reply