Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जनता की सेवा हमारा ध्येय है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

2 min read
Text Size:

एक करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की सेवा हमारा ध्येय है और जनता के भरोसे पर खरा उतरना, जनता की सेवा व विकास में कोई कमी नहीं रखना यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने रविवार को वार्ड-62 में एक करोड़ 32 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कही।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि, गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर मंडल के वार्ड 62 में एक करोड़ 32 लाख 60 हजार रुपए की लागत से लगभग दो दर्जन स्थानों पर विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अनंतपुरा, रावतपुरा और दौलतपुरा मे लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का परिणाम है।

वार्ड 62 के आनंद नगर बाल विहार में इन कार्यों का भूमि-पूजन किया जिसमें 15 लाख रुपए के सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य गोदियापुरा में 10 लाख की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य वार्ड 62 के बिजली नगर में 7 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य सीसी रोड पीरिया गांव आदि में कुल 53 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य शामिल है।

इसके अलावा नेम सिंह ठाकुर गली रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए की सीसी रोड, कन्हैया गली रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड, आर सीसी नाली एवं रोड क्रास का निर्माण किया जाएगा। हनुमान मंदिर दौलतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड का निर्माण होगा। रामदेव बाबा मंदिर बंजारा बस्ती रावतपुरा कोकता के पास 5 लाख रुपए से सीसी रोड, आर सीसी नाली और रोड क्रास का निर्माण होगा। रावतपुरा कोकता में दुर्गा जी के शेड के पास 5 लाख रुपए से नाली एवं पेपर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। मस्जिद से वसीम भाई के घर अनंतपुरा कोकता तक 15 लाख रुपए से सीसी रोड के निर्माण का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला, प्रदीप लौधी, दलजोत, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, नरेंद्र ठाकुर, आनंद राव पांडे, संजय कुमार उपस्थित रहे।

488 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply