Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

2 min read
Text Size:

जटिल व कठिन ओपन हार्ट सर्जरी करने वाले चिकित्सकों को दी बधाई

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है। पहले जो कठिन व जटिल आपरेशन रीवा में नहीं होते थे और इनके इलाज की कोई विशेष सुविधा नहीं थी अब वह दूर हो गई है तथा लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में गत दिवस साढ़े चार घंटे तक चले जटिल व कठिन ओपन हार्ट आपरेशन करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी तथा मरीज से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में रीवा में बेहतर इलाज के प्रबंध किए गए हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीवीटीएस सर्जन डॉ राकेश सोनी ने साढ़े चार घंटे ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज के दिल का इलाज किया। उन्होंने कहा कि रीवा में चिकित्सा की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिससे रीवा मेडिकल हब बने और लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े।

निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का निरीक्षण भी किया और कार्य में और गति लाने के निर्देश दिये।

517 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply