Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

एसपी ने राष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया सम्मान  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अस्मिता खेलो इंडिया इंटर जोनल राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता बिहार में आयोजित हुई। जिसमें हरदा जिले की तेजस्विनी ठाकुर ने मध्यप्रदेश टीम के साथ हरदा जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम की तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया। खेल समन्वयक सलमा खान ने बताया कि 6वीं राष्ट्रीय खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता उत्तरप्रदेश के अयोध्या में आयोजित हुई। जिसमें हरदा जिले के सृष्टि लाहौरे, पूर्णिमा गुर्जर, तनिष्का मालवीय, रुद्र वर्मा, खिरकिया के पवित्र एवं जुनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता अलीगढ़ उतर प्रदेश में आयोजित हुई, जिसमें हरदा की तेजस्विनी एवं प्रिंसी उईके ने हरदा जिले से मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन समस्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों को हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने सम्मानित किया और हरदा जिले के नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया। खेल एवं पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उनके द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर खो खो कोच को भी द्वारा निरन्तर आगे बढ़ते रहने एवं खेल विभाग के लिए प्रगति करने की शुभकामनाएं दी।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply