Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हिमांशु ने पशु आहार निर्माण का व्यवसाय शुरू किया, घर में आई खुशहाली

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। उद्यानिकी विभाग की ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाÓ के तहत ऋण लेकर हरदा जिले के टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम सोडलपुर निवासी हिमांशु पटेल ने पशु आहार तैयार करने का व्यवसाय प्रारम्भ किया, जिससे भरपूर आय होने लगी है और हिमांशु आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गया। अब उसका परिवार बहुत खुश है। सोडलपुर निवासी हिमांशु पटेल पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना चाहते थे लेकिन पूंजी के अभाव में ऐसा नहीं कर पा रहे थे। खेती किसानी और पशुपालन की पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण वो इसी क्षेत्र से जुड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते थे। उद्यानिकी विभाग की ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाÓ के तहत हिमांशु ने ऋण के लिये आवेदन कर दिया। कुछ ही दिनों में पशु आहार तैयार करने के व्यवसाय के लिए परियोजना लागत 12.50 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हो गया, जिसमें 4.37 लाख रूपये की अनुदान राहत उन्हें मिल गई। पशु आहार तैयार कर पेकिंग में विक्रय होने लगा और धीरे-धीरे व्यवसाय स्थापित हो गया। अब हिमांशु पशु आहार के इस व्यवसाय से सभी खर्चे निकालकर हर माह लगभग 50-60 हजार रूपये महीना आसानी से कमा लेता है, जिससे परिवार का पालन पोषण अच्छी तरह हो जाता है।

470 Views
What do you think?

Leave a Reply