अनोखा तीर, हरदा। वर्षों से पर्यावरण और नर्मदा नदी को बचाने की मुहिम में लगे हरदा के गांधी कहे जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर मुकाति 2 जनवरी से 23 जनवरी तक नर्मदा पर्यावरण संरक्षण परिक्रमा, अमृत वन संरक्षण फाउंडेशन के तहत निकालने जा रहे हैं। औद्योगिक क्रांति और विकास की आंधी में आज जो नदियों और पर्यावरण का विनाश हो रहा है, उसके संरक्षण का संकल्प दिलाने के लिए इस परिक्रमा की शुरुआत 2 जनवरी सुबह 10 बजे से रिद्धनाथ मंदिर प्रांगण से की जाएगी। जिसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके, मप्र, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री कमल पटेल, हरदा विधायक डॉ.आरके दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, अवंतिका विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्रीपाद अवधूत, निमाड़ अभ्युदय लेपा पुनर्वास की संस्थापिका विशुद्धानंदाभारती, वैदिक विद्यापीठम छीपानेर के निरंजन शर्मा, भारत भारती बैतूल के मोहन नागर, हरिहर आश्रम भमौरी के संत राजेशदास उपस्थित रहेंगे।
हरदा के गांधी निकालेंगे नर्मदा, पर्यावरण संरक्षण परिक्रमा

636 Views


