अनोखा तीर, हरदा। नए वर्ष के एक दिन पूर्व हरदा जिले में बड़ा हादसा हो गया। छीपाबड़ थाना अंतर्गत ग्राम सोनपुरा के पास बाइक और पिकअप वाहन की आमने सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के छीपाबड़ से मोरगढ़ी की ओर मिर्च से भरी पिकअप वाहन जा रहा था तभी ग्राम चारुवा और सोनपुरा के बीच सामने से आ रही बाइक को पिकअप वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगो की घटनास्थल पर और दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चारों मृतक हरदा जिले के निवासी है। फिलहाल चारो के शव को खिरकिया अस्पताल में रखवा दिया गया है अगले दिन पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक फरार हो गया, वही पिकअप वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा किया गया है। मृतकों में अमन पिता रामेश्वर प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मझली, रामवतार पिता शिवनारायण प्रजापति उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम मझली, सुखराम पिता फत्तू कोरकू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जामुनिया एवं एक १० वर्षीय बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।
पिकअप-बाईक की भिड़ंत, चार लोगों की मौत

278 Views


