Skip to content
Saturday, 31 October 2026
खरगोन मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

2 min read
Text Size:

खरगोन : कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 30 दिसंबर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, एसडीएम बीएस कलेश, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएस आचाले भी उपस्थित थे।

       कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन की जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। उन्हें शीघ्र संबंधित ग्राम पंचायत को हस्तातंरित की जाए और इसे ऑनलाइन अपडेट भी किया जाए। पूर्ण हो चुकी योजनाओं के पूर्णता प्रमाण पत्र 02 जनवरी 2025 के पूर्व प्राप्त कर लिए जाए। नल कनेक्शन देने के साथ ही हितग्राही के आधार नंबर के साथ उसकी ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से की जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री एवं जनपद पंचायत के सीईओ के जवाबदारी रहेगी कि वे अपने क्षेत्र की नल जल योजनाओं का सर्टिफिकेशन करवाएं। समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए गए। जो योजनाएं प्रगतिरत है, उन्हें माह जनवरी 2025 में हर हाल में शत प्रतिशत पूर्ण करने कहा गया। नल जल योजनाओं के पाईप बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सुधार कार्य भी तत्काल कराने के निर्देश दिए गए।

       समीक्षा के दौरान झिरन्या विकासखण्ड में नल कनेक्शन के साथ हितग्राही के आधार नंबर एंट्री में कमी पाये जाने एवं नल जल योजना के हस्तांरण में लापरवाही पाये जाने पर वहां के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए और उन्हें अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा गया।

449 Views
What do you think?

Leave a Reply