Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

नल जल योजना से विकासखण्ड देवास के ग्राम पटलावदा को मिली पानी की समस्या से मुक्ति

2 min read
Text Size:

नल जल योजना से ग्राम पटलावदा के प्रत्‍येक घर में नल से मिल रहा है शु़द्ध जल

       देवास : नल जल योजना’’ से जिले के ग्राम पटलावदा में हर घर नल से जल मिल रहा है। ग्राम पटलावदा देवास विकासखण्‍ड अंतर्गत आता है, जिसकी जिला मुख्यालय से दूरी 15 किलो मीटर पर स्थित है। ग्राम में 295 परिवार, वर्तमान में सभी 295 घरों को शु़द्ध पानी मिल रहा है। ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक लाख लीटर पानी भरने की क्षमता की टंकी एवं गॉव में पानी सग्रहण के लिए 20 हजार लीटर सम्पवेल का निर्माण किया गया है।

     ग्राम पंचायत पटलावदा की संरपच श्रीमती नर्मदा बाई बैस ने बताया की नल जल योजना से पूर्व ग्राम पटलावदा में पानी के मुख्य स्‍त्रोत हैंडपंप, सरकारी कुंए और कुछ व्यक्तिगत नलकूप थे। जिनसे ग्रामवासियों के द्वारा पानी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होती थीं, किंतु यह सभी स्‍त्रोत गर्मी के मौसम में पूरी तरह से सुख जाते थे एवं गॉव के 01-02 हेडपंप बडी मुश्किल से चलते थे। लोगों को पानी दूर दराज खेतों के कुओं से और टेंकर से पानी खरीद से लेना पडता था। साथ ही हैंडपंप पर भी आए दिन भीड लगने से झगडों का सामना करना पडता था। बच्चों को समय से स्कूल नही पहुंचा पाते थे। खास कर महिलाओं को बडी समस्याओं को सामना करना पडता था। वर्तमान स्थिति में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना में स्वच्छ एवं शुद्ध जल निरंतर उपलब्ध होने से सभी समस्याऐं समाप्त हो गई है।

     ग्रामवासियों का कहना है कि गॉव में नल से शुद्ध पेयजल आने से बीमारियॉ भी कम हुई है। ग्राम में सभी के घरों में पर्याप्त पानी मिलने के साथ ही ग्राम के माध्यमिक स्कूल में पयाऊ के माध्यम से बच्चों को पीने के लिये स्वच्छ पानी भी मिल रहा है। इन सभी परेशानियों के कम होने से हम सभी गॉववासी बहुत खुश है और भारत सरकार के इस महत्तवकांक्षी नलजल योजना से हमारे ग्राम को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्‍यवाद।

     ग्राम में नलजल योजना के संचालन नियमित क्रियान्वयन के ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति का गठन किया गया है। पेयजल उप समिति में 16 सदस्य है, जल परीक्षण भी किया जाता है एवं ग्रामवासी पंचायत में नियमित जलकर भी जमा कर रहे है।

483 Views
What do you think?

Leave a Reply