जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह दुर्घटना में घायल बालिका से इन्दौर में मिले छात्रा के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
खण्डवा: जिले की कन्या शिक्षा परिसर की छात्रा कुमारी रानी पिता वीरसिंह का गंभीर एक्सिडेंट हो जाने से वह एमवाय हास्पिटल इन्दौर में एडमिट है। जनजातीय वर्ग की छात्रा के समुचित इलाज एवं उसके परिजनों से मिलने हेतु जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, संभागीय उपायुक्त इंदौर संभाग श्री ब्रजेश चंद्र पांडेय के साथ एमवाय अस्पताल पहुँचे, जहाँ मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ चर्चा कर छात्रा के समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए। इससे पूर्व भी 21 दिसंबर को मंत्री श्री शाह द्वारा अस्पताल पहुंचकर छात्रा के समुचित इलाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की स्थिति पहले से काफ़ी बेहतर है। मंत्री श्री शाह ने छात्रा की माँ एवं परिजनों से चर्चा की एवं छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल प्रबंधन को छात्रा के परिजनों के भोजन नाश्ते आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री श्री शाह ने कहा कि छात्रा के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा मध्य प्रदेश शासन पूरी तरह से छात्रा एवं उसके परिजनों के साथ है।

Views Today: 2

Total Views: 438

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!