नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

     देवास: –मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज कृषि विज्ञान केंद्र देवास में हुआ कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं  संजय दायमा अनुसूचित जाति  मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सचिन सिंपी की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं प्रशिक्षण के पूर्व श्री अटल जी के जन्‍मोत्‍सव अवसर पर उनकी फोटो मे मल्‍यार्पण किया गया

                      शुभारंभ अवसर पर जन अभियान परिषद की भूमिका के संदर्भ में जिला समन्वयक श्री सचिन सीपी के द्वारा बताया गया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश यादव पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष द्वारा जन अभियान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद गांव में विकास के नए आयाम खड़े कर रहा है तथा जन अभियान परिषद के माध्यम से युवाओं में देश भक्ति का भाव जागृत किया जा रहा है जिससे कि समाज में एक परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है

               द्वितीय सत्र में जिला समन्वय सचिन शिप्पी द्वारा सोशल ऑडिट की प्रक्रिया और आयाम विषय पर विस्तृत रूप से प्रतिभागियों को समझाया गया श्री अमित जायसवाल जिला पंचायत देवास द्वारा आदर्श ग्राम विषय पर परिचर्चा की गई श्री सुनील जी सुमन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जाने वाले तृतीय चरण के कार्यों के संबंध में जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी गई प्रथम दिवस के अंतिम सत्र सुमन वर्मा द्वारा साइबर सिक्योरिटी विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को चर्चा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम की जानकारी प्रदान की गई

Views Today: 4

Total Views: 486

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!