Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

PM किसान सम्‍मान निधि का लाभ लेने के लिए किसान नजदीकी सीएससी सेंटर से बनवाये किसान आईडी

1 min read
Text Size:

देवास- अधीक्षक भू-अभिलेख देवास ने बताया कि किसानों के लिए एक विशिष्‍ट किसान आईडी(फॉर्मर आईडी) बनाई जा रही है। जिले के किसान भाई अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में संपर्क कर किसान आईडी बनवा सकते है। किसान आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नम्‍बर, खसरा खतौनी और समग्र आईडी आवश्‍यक है।

अधीक्षक भू-अभिलेख देवास ने बताया कि इसका उद्देश्‍य समस्‍त भूधारियों के आधार लिंक्‍ड रजिस्‍ट्री आईडी तैयार करना है, जिसमें भूधारियों को एक किसान आईडी प्रदान की जायेगी। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के लिए फॉर्मर रजिस्‍ट्री अनिवार्य है, दिसम्‍बर 2024 के पश्‍चात केवल किसान आईडी उपलब्‍ध होने पर योजना का लाभ मिल सकेगा। किसान आईडी बनने के बाद विभिन्‍न शासकीय योजनाओं को लाभ लेने के लिए बार-बार सत्‍यापन की आवश्‍यकता नहीं होगी।

721 Views
What do you think?

Leave a Reply