Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रदेश में मिलेट्स उत्पादन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

2 min read
Text Size:

कृषि विशेषज्ञों के साथ मिलकर बनायें कार्य-योजना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

कृषकों की आय में होगी वृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोटे अनाजों के उत्पादन से फसल लेने की लागत में कमी आएगी और कृषकों की आय में वृद्धि होगी। यह पहल किसानों के सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार लाने और खेती को लाभ के व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।

उत्पादन बढ़ाने कृषकों का करें सहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में तिलहन और दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी कृषकों को प्रेरित किया जाए। इसके लिए कृषकों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, उपयुक्त उर्वरक और कीटनाशक के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में जानकारी दी गई की प्रदेश में धान का क्षेत्राच्छादन साधन 36 लाख 33 हजार हेक्टर क्षेत्र में है और उपार्जन के लिए 7 लाख 76 हजार किसान पंजीकृत हैं। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply