मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस पर सैनिकों और नागरिकों को दीं शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य का परिचय देते हुए मां भारती के स्वाभिमान और सम्मान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले सैनिक राष्ट्र का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

वर्ष 1971 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया। इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग उत्पन्न करने वाला साबित हुआ।

366 Views

Leave a Reply