अनोखा तीर, हरदा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन हरदा के द्वारा राष्ट्रीय पेंशनर दिवस महोत्सव 17 दिसंबर को होटल मानसरोवर में प्रात: 9 बजे से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कर्माचारियों को पेंशन का हक अधिकार दिलाने वाले रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी डीएस नाकरा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया जाएगा। पेंशनर दिवस महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य सिंह कलेक्टर हरदा एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य, वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुशंकर शुक्ल, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दिलीपसिंह सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक असित खरे होंगे। समारोह में जिन पेंशनरो की उम्र 80 वर्ष पूर्ण हुई है ऐसे पेंशनरो का सम्मान किया जाएगा। इस वर्ष संगठन के नए बने सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा तथा महिला प्रकोष्ठ का गठन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदापूरम संभाग के अध्यक्ष रामचरण साहू करेंगे। नर्मदापुरम जिले के अध्यक्ष एडवोकेट एमपी गौर एवं जिले के तहसील अध्यक्ष शामिल होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एसएल बोघे एवं तहसील अध्यक्ष आरबी गुर्जर ने संगठन के सदस्यों को व्यक्तिगत रूपसे सम्पर्क कर पूर्व स्वीकृति तथा टोकन प्राप्त कर महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।





