देवास जिले में प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना से 11 हजार 349 हितग्राही हुए लाभान्वित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- प्रदेश सरकार युवा, किसान, महिला और गरीब कल्‍याण के लिए लगातार कार्य रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं का संचालन कर पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं लाभ दिया जा रहा है। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रदेश में विकास को नया आयाम मिल रहा है। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण देवास ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना में अब तक 11 हजार 349 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। योजना में विगत एक वर्ष में 02 हजार 328 हितग्राहियों का लाभान्वित किया गया है। उन्‍होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्‍य स्ट्रीट वेंडर्स, छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी पटरी वालों की मदद करना है।

238 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!