देवास जिले में 01 लाख 04 हजार 876 बालिकाओं को मिल रहा है लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जिले की 92 हजार 219 महिलाए हुई लाभांवित, 02 लाख 89 हजार से अधिक महिलाओं को मिल रहा है लाड़ली बहना योजना का लाभ

देवास- प्रदेश सरकार युवा, किसान, महिला और गरीब कल्‍याण के लिए लगातार कार्य रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं का संचालन कर पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं लाभ दिया जा रहा है। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रदेश में विकास को नया आयाम मिल रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग देवास ने बताया कि विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्‍मी योजना में जिले में अब तक 01 लाख 04 हजार 876 बालिकाओं एवं विगत एक वर्ष में 03 हजार 902 बालिकाओं को योजना का लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जिले में अब तक 92 हजार 219 महिलाओं को लाभांवित किया गया तथा विगत एक वर्ष में 09 हजार 416 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। मुख्‍यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में जिले में अब तक 93 हितग्राहियों और विगत एक वर्ष में 52 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। जिले में 02 लाख 89 हजार 422 महिलाओं को लाड़ली बहना का लाभ मिल रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 342

Leave a Reply

error: Content is protected !!