Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में करें

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियानÓ तथा 11 से 26 दिसंबर तक ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्वÓ का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण कर लें। यह निर्देश जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू, एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती झानिया ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सर्वे करवाकर यह पता लगा लें कि सरकार की योजनाओं से कौन से ग्रामीण वंचित रह गए हैं, उन ग्रामीणों को उनकी पात्रतानुसार सभी योजनाओं का लाभ मिल जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के आवेदन आने का इंतजार न करें, बल्कि घर-घर जाकर सर्वे करवाएं और जरूरतमंद ग्रामीणजनों से आवेदन प्राप्त कर उनकी पात्रता का परीक्षण करें तथा पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाएं। सीईओ श्रीमती झानिया ने जनपद पंचायतों के सभी सीईओ को निर्देश दिए कि एसडीएम की अध्यक्षता में अपने-अपने क्षेत्र के सरपंच और सचिवों की बैठक आयोजित कर लें, और ग्रामवार सर्वे के लिए दल गठन कर लिए जाएं ताकि सर्वे करने और आवेदन प्राप्त प्राप्त करने संबंधी समस्त कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाए।

लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शिकायतों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी योजना के तहत जो अधिकारी समय सीमा में आवेदकों को सेवाएं नहीं दें पा रहे हैं उन पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अर्थदंड की कार्यवाही की जाएगी। अत: सुनिश्चित कर लें कि आवेदक को समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध हो जाएं। उन्होंने गीता जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की।

298 Views
What do you think?

Leave a Reply