हम होंगे कामयाब अभियानÓ के तहत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को माध्यमिक शाला हरदा खुर्द में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत साइबर सुरक्षा विषय पर जानकारी दी गई एवं साइबर अपराधों तथा डिजिटल साक्षरता के बारे में प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री भारती भल्लावी द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच व बेड टच के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधालय का स्टॉफ उपस्थित था । कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी तरह की समस्या आने पर 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर समस्या बता सकते हैं।

352 Views

Leave a Reply