गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संस्कृत भारती मध्यभारत प्रांत जिला इकाई हरदा, कुंवर बाई ट्रस्ट, महर्षि अरविंद सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर हरदा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्रीमद्भगवत गीता एवं सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर सैनी विद्याभारती एवं मुख्य वक्ता पंडित बृजेंद्र शर्मा प्राचार्य तक्षशिला स्कूल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश राठी ने की। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवत गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में संपन्न हुई। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान खुशी भार्गव तक्षशिला स्कूल, द्वितीय शिवांगी शर्मा द फाउंडेशन ऑफ़ एजूकेशन एवं तृतीय स्थान जयश्री वर्मा तक्षशिला एकेडमी ने प्राप्त किया। वही वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान नित्या फुलरे द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन, द्वितीय वैदेहि सिटोके, तृतीय महक पटेल मॉडल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी हेमलता अग्रवाल, आचार्य राघवेंद्र दुबे एवं पंडित प्रफुल्ल दुबे ने की। मुख्य वक्ता पंडित शर्मा ने अपने वक्तव्य में श्रीमद्भगवत गीता को पढ़ना हमें जीवन के बारे में सच्चाई से परिचित कराता है और गीता से प्राप्त ज्ञान हमारे संदेहों को दूर कर हमारे आत्मविश्वास का निर्माण करता है पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन संस्कृत भाषा में अरुण शर्मा जिला संयोजक संस्कृत भारती हरदा इकाई एवं आभार प्रदर्शन विपिन कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में सूरज नारायण मोहता, सुरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र साबू, राजेंद्र तिवारी एवं विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी व अभिभावक तथा सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!