दो सूने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

-४ लाख नगदी सहित ज्वेलरी पर किया हाथ साफ

अनोखा तीर, हरदा। शहर के छिपानेर रोड स्थित वास्तु सिटी कालोनी में दो सूने मकानों को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान से ४ लाख रुपए नगदी सहित सोने के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। एक मकान के मालिक गोपाल राजपूत के बेटे की शादी के कारण घर पर कोई नहीं तो दूसरे मकान के मालिक महेश कीर भी गोपाल राजपूत के यहां शादी समारोह में परिवार सहित गए हुए थे। फरीयादी महेश पिता रामप्रसाद कीर ने कोतवाली पुलिस में चोरी की शिकायत करते हुए बताया कि उसका वास्तु सिटी कालोनी में मकान जिसका ताला तोड़ कर चोर घर में रखे ४ लाख रुपए नगदी सहित ढाई लाख कीमत का सोने का हार, ४५ हजार कीमत के दो मंगल सूत्र सहित चांदी के जेवर चुरा ले गए। फरीयादी महेश कीर ने बताया कि वह मूल रूप से अमरपुरा गांव के रहने वाले है और उनकी जमीन वहीं है। वह किसान है और मिर्ची का धंधा करते है, जिससे रोजाना पैसे की आवक रहती है। एक साल पहले ही वास्तु सिटी कालोनी हरदा में रहने आए है। यहां वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते है। रविवार को सुबह ७ बजे उनके पड़ोसी गोपाल राजपूत के बेटे की शादी में परिवार सहित गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब ६ बजे कालेानी में रहने वाले अन्य पड़ोसियों ने फोन कर बताया की आपके घर का ताला टूटा पड़ा है। जिसके बाद मैं शादी समारोह छोडकर घर आया तो मैंने देखा की घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है, अलमारी टूटी हुई है। घर में रखे जेवर और ४ लाख रुपए नगदी गायब है। मेेरे द्वारा चोरी की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की गई है। वही मेरे पड़ोसी गोपाल राजपूत जिनके यहां शादी है उनके घर का भी ताला टूटा मिला है।

288 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!