अग्रवाल समाज का परिचय सम्मलेन 12 जनबरी को  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल समाज का 28वां अखिल भारतीय नि:शुल्क परिचय सम्मलेन 12 जनवरी 2025 रविवार को आयोजित किया जाएगा। सचिव राजेश अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समाज यह रचनात्मक आयोजन विगत 27 वर्षों से कर रही है। इस बार यह आयोजन 12 जनवरी रविवार को सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलक भवन में आयोजित किया जाएगा। इस हेतु समाज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सहसचिव अभय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल और प्रचार प्रसार समिति प्रमुख अरुण गर्ग द्वारा आसपास के जिलों में सामाजिक बंधुओ से संपर्क कर आमंत्रित किया जा रहा है। विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा एकत्रित कर आकर्षक परिचय दर्पण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस हेतू संतोष अग्रवाल को संपादन समिती का प्रभारी बनाया गया है। राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस पुस्तक का विमोचन सम्मलेन में किया जाएगा। अग्रवाल समाज हरदा ने सभी सामाजिक बंधुओ से सहयोग ओर बायोडाटा भेजने की अपील की है।

313 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!