देवास:- खिवनी अभयारण में अग्नि घटना की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में देवास एवं सीहोर वन मंडल के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) के निर्देशन में जितेंद्र कुमार गुप्ता (उप वन संरक्षक) द्वारा आगामी अग्नि सीजन की रोकथाम हेतु रणनीतिक प्लान तैयार करने तथा अग्नि जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु प्रशिक्षण दिया तथा मध्य प्रदेश सरकार के simply web पोर्टल के माध्यम से अग्नि घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने तथा क्विक रिस्पांस टीम, जिला स्तरीय अग्नि रोकथाम टास्क फोर्स का गठन किए जाने संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा वनों में लगने वाली आग को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने उसकी रोकथाम के लिए अन्य विभागीय समन्वय के माध्यम से वन तथा राजस्व क्षेत्र में लगने वाली आग को न्यूनतम स्तर पर लाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
खिवनी अभयारण में अग्नि घटना की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन

Text Size:
334 Views
What do you think?






