Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राज्यपाल श्री पटेल को ध्वज लगाया

1 min read
Text Size:

राजभवन में सशस्त्र झंडा दिवस मना

 

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राजभवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज लगाया गया। राज्यपाल श्री पटेल को सैनिक कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश के अतिरिक्त संचालक, सेवानिवृत्त कर्नल संजय प्रधान ने ध्वज लगाया। राज्यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर सशस्त्र सेना कल्याण निधि के लिए सहयोग राशि प्रदान की।

राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपनी क्षमता से बढ़कर अशंदान के भाव और भावनाओं के साथ अधिक से अधिक राशि का अशंदान करें। सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता के प्रदार्शन में सहभागी बनें।

376 Views
What do you think?

Leave a Reply