संभागायुक्त ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
भोपाल:- संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा है कि शासन की प्राथमिकता जनहित है और योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन आवेदनों के निराकरण में इसका सबसे अधिक ध्यान रखा जाना चाहिए। योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावशीलता के साथ किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य स्तर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सकारात्मक निराकरण किया जाना चाहिए।
संभाग आयुक्त श्री सिंह ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय के सभा कक्ष में संभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, समाधान एट्रीब्यूट्स, 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों, अनाज खरीदी, खाद उपलब्धता और राजस्व महाभियान सहित कई समसामयिक मुद्दों की समीक्षा कर विभिन्न निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व श्रीमती किरण गुप्ता एवं सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त श्री सिंह ने अनाज खरीदी और किसानों को उनके भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को शीघ्र भुगतान और अन्य कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में संभाग के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने जनहित के कार्यों के समाधान में तेजी लाने और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा सकें।
Views Today: 2
Total Views: 482

