सन फ्लावर स्कूल में अलंकरण समारोह का सफल आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शिक्षण विकास समिति के अंतर्गत संचालित विद्यालय सनफ्लावर स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। सनफ्लावर स्कूल हरदा का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है, जहां पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव विशिष्ट नीतियों का प्रयोग किया जाता है। आज विद्यालय प्रांगण में समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव सुरेशचन्द्र अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य लखनलाल अग्रवाल द्वारा बच्चों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सभी छात्र परिषद के छात्रों को बैच और सेशे पहनाकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत स्कूल के एनसीसी गु्रप के बच्चों ने पधारे हुए अतिथिगण को सलामी देकर खूबसूरत परेड का प्रदर्शन किया। सनफ्लावर के हेड ब्वाय के रुप में कक्षा 12वीं के लक्ष्य भाटिया, हेड गर्ल श्रेया पाटनकर चयनित किए गए। साथ ही विद्यालय के चारो हाउस नर्मदा, बेतवा, तापती और क्षिप्रा के कैप्टन क्रमश: सक्षम शर्मा कक्षा दसवी, खुशबू जाट कक्षा ग्यारहवीं, उदित बोरखेड़े कक्षा ग्यारहवीं एवं प्रंशू तेजवानी कक्षा ग्यारहवीं। का हाउस हेड के रूप में चयनित किए गए इसके अलावा अन्य कार्यकारिणी छात्रों का भी सम्मान किया गया। समिती के सचिव सुरेशचन्द्र अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए सभी चयनित छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी और आगामी सत्र में अपनी पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए आसमान की नई ऊँचाईयों को निरन्तर छूने की हिदायत दी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वर्षा त्रिपाठी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और चयनित छात्र परिषद को उनकी इस नवीन जिम्मेदारियों को निभाने हेतु ढेरों शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह आशा व्यक्त की कि वे अपना एवं विद्यालय का ही नहीं पूरे शहर का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में स्कूल हेड ब्वाय लक्ष्य भटिया ने अपने विचार रखे एवं हेड गर्ल कु.श्रेया पाटनकर ने धन्यवाद उद्बोधन दिया। साथ ही बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती शक्ति राजवैद्य एवं शिक्षक आभास कौशिक के मार्गदर्शन में विद्यार्थी स्मिता गौर एवं दीपक धमनानी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य राजेश जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 564

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!