राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।नागरिकों से कहा है कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों की ज्योत जलाकर पर्व को मनाया जाना चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्यौहार है। यह लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी तरह हम सब भी मिलकर राष्ट्र और समाज की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।

दीपावली का पर्व नव-निर्माण के संकल्प का अवसर है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि दीपावली का उत्सव अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में मनाएं। उत्साह, उमंग के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें।

Views Today: 2

Total Views: 492

Leave a Reply

error: Content is protected !!