Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल रूप से 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शामिल किये जाने की योजना का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होने स्वास्थ्य विभाग के यू-विन पोर्टल सहित अन्य डिजिटल नवाचारों को भी लॉंच किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय हरदा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दर्शन सिंह गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

349 Views
What do you think?

Leave a Reply