खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिए जा रहे है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बंसल और आरके कांबले की टीम ने टिमरनी के गुप्ता नमकीन से नमकीन के 2 सैंपल एवं मिठाई के 2 सैंपल, रमेशचंद गुलाबचंद अग्रवाल से सोया तेल के 3 सैंपल और मसाले का 1 सैंपल तथा अर्चना स्वीट से मिठाई के 2 सैम्पल तथा नमकीन के 2 सैंपल लिए। उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिर्पोट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 4

Total Views: 288

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!