Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

नेमावर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित-450 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर औषधि का वितरण

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को सिद्धक्षेत्र नेमावर में नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 450 से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधियां वितरित की गई। ट्रस्ट कमेटी के कार्याध्यक्ष सुरेश काला, महामंत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि 1997 में शरद पूर्णिमा के दिन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने नेमावर में जैनेश्वरी दीक्षाएं दी थीं। वर्तमान में यहां निर्यापक श्रमण मुनिश्री वीरसागर महाराज का चातुर्मास हो रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सुहास शाह मुंबई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका शाह मुंबई, डॉ.शैलेश जैन एमडी आयुर्वेद भोपाल, डॉ. पारस जैन आयुष चिकित्सक अधिकारी, वैद्य दिनेश व्यास नेचुरोपैथी रोग विशेषज्ञ, डॉ. श्रुति शांडिल्य आयुष अधिकारी, डॉ.विवेक उपाध्याय, डॉ. विजय मालवीय सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। संधिवात, मानसिक रोग, चर्म रोग, सिर दर्द, पेट संबंधी रोग, श्वसन रोग, स्त्री रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद दवाई दी गई। मीडिया प्रभारी पुनीत जैन, राजीव जैन ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर एवं शुगर की नि:शुल्क जाँच भी गई। शिविर में आयुष विभाग का भी विशेष सहयोग मिला। समिति की ओर से सभी चिकित्सकों और सहयोगियों का सम्मान किया गया।

303 Views
What do you think?

Leave a Reply