बीस वाहनों पर ७ हजार ९०० रुपए की हुई चालानी कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की विशेष चैकिंग की गई। जिसमें २० वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लघंन करते पाए जाने पर चालानी कार्रवाही करते हुए ७ हजार ९०० रुपए का समन शुल्क वसूला गया। यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों को बनाये रखने के प्रयास में नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही शहर के विभिन्न स्थानों और चौराहो पर पुलिस बल के द्वारा की गई है। जिसमें पुलिस टीम ने दर्जनों वाहनों की चैकिंग की जिसमें मुख्य रूप से वाहनों के शीशों पर ब्लेक फिल्म का उपयोग करने वाले चालकों पर चालान करते हुए मौके पर ही ब्लैक फिल्म निकलवाई गई। वही बुलेट में अमानक सायलेंसर का उपयोग कर फटाके की अवाज निकालाने वाली बुलेट को थाना लाकर साउण्ड लेवल मीटर से चेक करने पर आमनक पाए जाने पर चालानी कार्यवाही कर सायलेंसर निकलवाए गए। यातायात नियमों का उल्लघन करते पाए गए चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई है । थाना यातायात द्वारा कुल 20 वाहनों पर चालान कर 7900 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!