Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश सीहोर

वायरल फोटो से मचा बवाल- भाजपा ने बुधनी से प्रत्याशी घोषित नहीं किया उससे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रचार रथ की तस्वीर

3 min read
Text Size:

क्या भार्गव बनाए जा चुके हैं भाजपा उम्मीदवार, सवालों के घेरे में वायरल तस्वीर

भैरुंदा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बुदनी विधानसभा से प्रत्याशी का चयन नहीं किया है। उससे पहले ही भाजपा प्रत्याशी के प्रचार रथ की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने बवाल मचा दिया हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो की पुष्टि किसी के द्वारा नहीं की जा रही हैं। आगामी 13 नवंबर को बुधनी विधानसभा के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव की घोषणा की गई है। भाजपा एवं कांग्रेस के द्वारा अभी तक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन गुरुवार देर शाम को जारी हुई भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रमाकांत भार्गव के प्रचार रथ की एक फोटो ने बवाल मचा दिया है। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा अभी तक प्रत्याशी से संबंधित कोई घोषणा नहीं किए जाने के पूर्व ही प्रचार रथ का तैयार होना कहीं ना कहीं पूर्व से ही संकेत दिए जाने की स्थिति दिखाई दे रही है। इधर आम जनता के बीच लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है । ऐसी स्थिति में रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी के तौर पर विजय बनाने का प्रचार रथ वाला फोटो वायरल होने के बाद अब यह आभास होने लगा है कि प्रदेश व केंद्रीय स्तर पर प्रत्याशी चयन का फैसला पूर्व में ही कर लिया गया था। लेकिन आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को भ्रम में रखा गया। रमाकांत भार्गव भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी होंगे यह इस फोटो के बाद स्पष्ट हो गया है। उल्लेखनीय है कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 18 अक्टूबर शुक्रवार को किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर शुक्रवार निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 13 नवम्बर को होगा तथा मतगणना 23 नबंवर को की जाएगी। जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 363 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बुधनी विधानसभा में कुल 2,76,397 मतदाता हैं। जिनमें 1,43,111 पुरुष मतदाता, 1,33,280 महिला मतदाता तथा 06 अन्य मतदाता तथा 194 सर्विस मतदाता हैं।बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1597 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 45 सेक्टर ऑफिसर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 45 सेक्टर अधिकारी पुलिस तथा 5 फ्लाइंग स्कवॉड दल बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के संबंध में आपसे ही जानकारी मिली है। बुधनी विधानसभा से अभी तक प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। यदि प्रत्याशी से संबंधित प्रचार रथ का कोई फोटो वायरल हो रहा है तो यह जांच का विषय है।

538 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply