Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। 14 अक्टूबर सोमवार को जिला पंचायत सभागृह में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक का आयोजन होगा। कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में किसानों के द्वारा रबी सीजन की सिंचाई के लिए तवा डेम से पानी छोड़ने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह ने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से होगी। बैठक में रबी सिंचाई के लिये बांई तट मुख्य नहर में जल प्रवाह छोड़ने की तिथि तथा पानी की मांग का निर्धारण किया जाएगा और इसके साथ ही रबी सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति जैसी विषयों पर चर्चा की जाएगी। किसानों की मांग है कि आगामी 20 अक्टूबर को तवा डेम से 2100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना चाहिए, जिसमें हंडिया शाखा की 3008 माइनर पर 1100 व हरदा डिवीजन को 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। जिससे सभी किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकें। गौरतलब हे कि इस वर्ष हुई बारिश से तवा डेम 1166 फीट तक भरा हुआ है। जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है।

255 Views
What do you think?

Leave a Reply