अमृत संचय अभियान के तहत बारिश के पानी को सहेजने के लिए सभी मिलकर कर रहे हैं कार्य

 जिले की जनपद पंचायतों में जन सहयोग से किया जा रहा है बोरीबंधान का निर्माण

देवास। वर्षा जल के संचय के लिए जिले में अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा जिले के सभी विकासखंडों में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का निर्माण किया जा रहा है। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा गया। जिले के नागरिकगण भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्ती अभियान से जुड़ रहे हैं तथा अपनी स्वेच्छा से अपनी घरों की छत पर रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम को लगा रहे हैं। अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत देवास की ग्राम पंचायत कवड़ी, बागली की ग्राम पंचायत सीतापुर, कन्नौद के ग्राम पंचायत पीपलकोटा, टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत बुदासा, सोनकच्छ विकासखंड की ग्राम पंचायत मनासा, खातेगांव विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बहते नाले पर जन सहयोग से बोरीबंधान का कार्य किया गया। जिले के सभी नागरिक बोरी बंधान अभियान से जुडक़र पानी का संचय करने में सहभागिता करें।

461 Views

Leave a Reply