Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कैंसर यूनिट निर्माण का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मेडिकल कॉलेज तथा संजय गांधी हास्पिटल रीवा परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट के नवीन भवन की प्रगति का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन का निर्माण शीघ्र पूरा करायें। कैंसर के उपचार के लिए 32 करोड़ रूपये की लागत की आधुनिक लीनेक मशीन रीवा के लिए खरीदी गयी है। भवन का निर्माण पूरा होते ही रोगियों को कैंसर की जांच और उपचार की सुविधा मिल जायेगी। रोगियों को भोपाल, नागपुर, मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के विस्तार के लिए स्वीकृत नवीन भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करायें जिससे सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में 400 बेड में उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। संचालक चिकित्सा विभाग डॉ अरूण श्रीवास्तव, डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी हॉस्पिटल डॉ. राहुल मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply