Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

रपटा पार करते समय बहे युवक की मौत

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के सागवामाल में बुधवार को एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया भिजवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम भिरंगी का रहने वाला कैलाश तंवर उम्र 35 वर्ष अपने दो साथियों के साथ सावरी नदी के रपटे को पार कर रहा था। तेज बहाव होने के चलते कैलाश बाइक सहित बह गया। युवाओं ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर खिरकिया एसडीएम मौके पर पहुंचे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply