Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब मगरधा गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मालेगांव का रहने वाला विमल कोरकू खेत में मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही बाइक पर सवार रामदास  पिता सुखलाल मोसकी उम्र २६ साल निवासी केली और दीपक पिता रामेश्वर उम्र १७ निवासी इन्द्रपुरा जो कि किसी काम से हरदा आ रहा थे। दोनों की भिंड़त हो गई। जिसमें विमल की जिला अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी गम्भीर रूप से घायल हो गए है। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है

70 Views
What do you think?

Leave a Reply