निवाड़ी:-कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में लम्बित शिकायतों का तत्काल निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण की धीमी गति को देखते हुऐ असंतुष्टि व्यक्त करते हुऐ चेतावनी जारी की एवं भविष्य में शत-प्रतिशत निराकरण कराए जाने हेतु सभी अधिकारीयों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय में लम्बित कंटेम्प्ट केसों का समय-सीमा में जबाव प्रेषित कराने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा ई-केवाईसी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकरणों का निराकरण किया जाये। उन्होंने फायर सेफ्टी रिपोर्ट बनाने हेतु टीम गठित कर सभी अशासकीय हॉस्पिटल का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थान के सम्बंध में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी एसडीएम को कुएं/ट्यूबवेल में जहरीली गैस के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
श्री विश्वकर्मा ने गौवंश हेतु चिन्हित स्थान पर गौठान बनाने हेतु समय सीमा में कार्य करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में आवारा गौवंश को गौशालाओं में भेजने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने सीएम राइज विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये। लखपति दीदियों की आजीविका गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अवैध संचालित बाल गृहों एवं छात्रावास के सम्बंध में कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्र मिश्रा, सतीश वर्मा, जिला लोकसेवा प्रबंधक नीतेश जैन, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री सरिता अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 422

