Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में लंबित षिकायतों को दोगुनी रफ्तार से निराकृत करें-रानी बाटड

2 min read
Text Size:

कलेक्टर ने समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में दिये निर्देश

मैहर:-कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में बुधवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रानी बाटड ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं दूरभाष के माध्यम से प्राप्त के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मैहर विकास सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बांगरे, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, सीएमओ मैहर लालजी ताम्रकार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों को दोगुनी रफ्तार से निराकरण करते हुए बंद करने का कार्य करे। प्रत्येक विभाग प्रतिदिन 5 शिकायतों को देखे और उसका निराकरण करे तो लंबित शिकायते की संख्या कम हो जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि कई बार बताए जाने के बावजूद भी सीएम हेल्प लाइन में विभागीय अधिकारियों या ऑपरेटर के द्वारा उल्टे सीधे जवाब भरे जा रहे है। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हर एक शिकायतों को पढ़े और सही और संतुष्टि जनक जवाब भरे। कलेक्टर ने जनसुनवाई और दूरभाष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों निराकरण कर गुरुवार की शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा की सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में 500 दिवस से ज्यादा पुरानी शिकायतें पोर्टल में दिखाई दे रही है। जिनका निराकरण अभी तक नही किया गया है। आगामी 25 तारीख तक पांच सौ दिवस से लंबित शिकायतो का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला बाल विकास और जनपद के तीनों ब्लाक समग्र समन्वयकों को आईडी से संबंधी शिकायतो का निराकरण करने के निर्देश दिए।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रानी बाटड ने पौध रोपण की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा किए गए पौधा रोपण की संख्या की जानकारी ली। साथ ही विभागो को पौधा रोपण की गति बढ़ाते हुए शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य पौधा रोपण करना ही नहीं है, बल्कि पौधो के बड़े होने तक उनकी सुरक्षा और पानी देने की व्यवस्था भी करना है। सभी अपने-अपने विभाग में लाये गये पौधो की संख्या, पौधों की प्रजाति और पौधा रोपण की जगह की सूची बना कर प्रस्तुत करे।

330 Views
What do you think?

Leave a Reply