Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

भोपाल:-उप मुख्यमन्त्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा में प्रस्तावित आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आईटी पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल, विभिन्न प्रावधानों, सुविधाओं की समीक्षा कर निर्देश दिये कि आईटी पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में प्रस्तावित रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव को सफल बनाकर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समेकित प्रयास किए जायें। उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रावधानों को भी योजना में शामिल किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मल्टी-परपज़ आईटी पार्क गुढ़ और सोलर पार्क के लिए आवश्यक आधारभूत आवश्यकताओं के लिए निर्देश दिये। बैठक में एमडी एमपीआईडीसी चन्द्रमौली शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply