Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पिता के साथ बाजार आया सात वर्षीय बालक हादसे का शिकार

2 min read
Text Size:


पिता के साथ बाजार आया सात वर्षीय बालक हादसे का शिकार
अनोखा तीर, हरदा।
रविवार को ग्राम मांदला में अपने पिता के साथ बाजार करने आया ७ वर्षीय बालक हादसे का शिकार हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को दूसरी बाइक  सवार ने टक्कर मार दी और बाइक का चालक भाग गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे 7 वर्षीय मासूम को सिर में अंदरुनी चोटें आई है। वही एक पैर फैक्चर हो गया है। ग्राम छीपाबड़ में रहने वाला आयुष पिता रूप सिंह  उम्र 7 साल अपने पिता के साथ ग्राम मांदला में लगने वाले हाट बाजार में घरेलू सामान खरीदने के लिए आया था। जब पिता किसी दुकान से सामान खरीदी कर रहे थे। तो उन्होंने बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। जिस पर आयुष बैठा था। इस दौरान पीछे से दूसरी बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसके बाद मासूम को तत्काल खिरकिया अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे पी आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स ने सिर में आई अंदरूनी चोट के चलते उसे भोपाल रेफर कर दिया है।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply