Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सर्तक पुलिस

2 min read
Text Size:

-भीड़ में बिछड़े बालक को पिता से मिलवाया, गुम हुआ पर्स लौटाया
अनोखा तीर, हरदा
। रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजारों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में इन स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। पुलिस के तैनात जवानों को हर समय सर्तक रहना पड़ता है। पुलिस की ऐसी ही सर्तकता रविवार को देखने को मिली। रविवार को शहर के घंटाघर इलाके में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच एक चार साल का मासूम अपने माता-पिता से बिछड़ गया। भीड़भाड़ में बच्चा घबराया हुआ और रोते हुए पुलिस को मिला। बालक अपने माता-पिता का नाम भी बताने में असमर्थ था। घंटाघर पर तैनात पुलिसकर्मियों बच्चें के माता-पिता को खोजाना शुरू किया। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई। शहर के सभी प्रमुख चौकियों और प्वाइंट्स को इस मामले से अवगत कराया गया। कुछ ही समय में पुलिस ने बच्चे के पिता की पहचान कर उन्हें सूचित किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बच्चा सकुशल अपने पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के पिता ने पुलिस के इस सहयोग और तत्परता के लिए धन्यवाद दिया। बच्चे को पिता तक पहुंचाने में एएसआई बसंत चौधरी, प्रधान आरक्षक अमर धुर्वे और अनूप कांबले, आरक्षक लोकेश सैनिक, महेंद्र नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, और ट्रैफिक वॉलंटियर जगदीश मीणा ने की अहम भुमिका रही।
यातायात पुलिस की सतर्कता ने लौटाया पर्स

Oplus_0



इसी दौरान, नीमगांव निवासी अभिषेक विश्नोई की पत्नी का पर्स, जो राखी की खरीददारी के दौरान घंटाघर क्षेत्र की एक दुकान पर भूल वश छूट गया था। उसे भी यातायात पुलिस ने सुरक्षित चौकी में रख लिया। जब अभिषेक विश्नोई ने पर्स के बारे में जानकारी दी, तो पुलिस ने बिना किसी देरी के वह पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया।
 डायल100 ने पहुंचाया जिला अस्पताल
फोटो 20
जिले के थाना सिराली के अंतर्गत अंजरूत रियात में एक 30 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में १७ अगस्त को रात्री 11 बजकर 45 मिनट प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिराली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सौरभ मिश्रा एवं पायलट राजकुमार यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर  पीड़ित महिला को एफ़.आर.व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल हरदा मे भर्ती करवाया जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply