खंडवा में मंत्री श्री लोधी ने किया ध्वजारोहण  


अनोखा तीर, खंडवा। जिले में 78वॉ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम खंडवा के पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री  धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर अनूप कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  मनोज राय के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लोधी ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र सैनानी का शॉल श्रीफल और फूलमाला से सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरूस्कृत व सम्मानित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!